16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरपीएफ का बड़ा खुलासा : 90 मीटर कैटनरी वायर चोरी का पर्दाफाश

आरपीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और कुछ मामलों में वांछित भी है।

source patrika photo

तीन आरोपी गिरफ्तार, कबाड़ी सहित पूरी संपत्ति बरामद, वारदात में प्रयुक्त औजार व बाइक जब्त

उदयपुर. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट उदयपुर सिटी ने रेलवे संपत्ति चोरी के एक अहम मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 90 मीटर कैटनरी वायर बरामद किया है। आरोपियों को रेलवे न्यायालय अजमेर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।प्रकरण संख्या 01/2026 में आरपीएफ टीम ने निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के पीथलवाड़ी गांव में दबिश दी। यहां से आरोपी फयाज मोहम्मद (51) और सद्दाम हुसैन (31) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने 28 मार्च की रात चैनपुरिया रेलवे ट्रैक से कैटनरी वायर चोरी करना स्वीकार किया। आरपीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और कुछ मामलों में वांछित भी है।

कबाड़ी से बरामद हुआ चोरी का माल

आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 36 मीटर कैटनरी वायर बरामद किया गया। वहीं, निंबाहेड़ा क्षेत्र से कबाड़ी मोहम्मद अत्ता शेख को गिरफ्तार कर उसके पास से 54 मीटर वायर जब्त किया गया। इस तरह कुल 90 मीटर वायर की बरामदगी सुनिश्चित की गई। वारदात में प्रयुक्त आरी, प्लास सहित मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई में उपनिरीक्षक के.के. यादव, रविंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल, हेड कांस्टेबल योगेंद्र, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार और ललित कुमार की टीम शामिल रही।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग