16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur News: शाकाहारियों को पनीर चिली की जगह परोसी चिकन चिली, हंगामा

उदयपुर शहर के एक रेस्टोरेंट में शाकाहारियों को पनीर चिली की जगह चिकन चिली परोसने पर हंगामा हो गया। ग्राहकों ने आपत्ति जताई और मालिक को मौके पर बुलाने की मांग की।
less than 1 minute read
Google source verification
कर्मचारियों ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, लेकिन जब ग्राहकों ने मालिक को मौके पर बुलाने की बात कही तो उन्होंने फोन उठाना ही बंद दिया। इससे ग्राहकों में रोष व्याप्त हो गया

source patrika photo

उदयपुर. शहर के रानी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में शाकाहारियों को पनीर चिली की जगह चिकन चिली परोसने पर हंगामा हो गया। यहां मौजूद ग्राहकों ने आपत्ति जताई और मालिक को मौके पर बुलाने की मांग की। मालिक के नहीं पहुंचने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे भीतिक सेठिया, धीरज सेन सहित 4 लोग रानी रोड​ स्थित इंद्र प्रकाश होटल एंड रेस्टोरेंट पहुंचे। वहां उन्होंने पनीर चिली का ऑर्डर दिया। कुछ देर बाद उनके सामने चिकन चिली लाकर परोस दी गई। दोनों शाकाहारियों ने जैसे ही पहली बाइट खाई उन्हें अजीब सा स्वाद आया।

चिकन चिली होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने आपत्ति जताई। इस पर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, लेकिन जब ग्राहकों ने मालिक को मौके पर बुलाने की बात कही तो उन्होंने फोन उठाना ही बंद दिया। इससे ग्राहकों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने हंगामा करते हुए 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग