23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेट्रल बैंक आफ इंडिया में करोड़ों के फ्राड पर कस्टर का हंगामा

Aligarh news: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में करोड़ों का फ्रॉड सामने आया है। परेशान खाताधारक बैंक पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा, वहीं बैंक मैनेजर और एक अन्य इंम्प्लाई फरार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh

सेंट्रल बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़

अलीगढ़ नौरंगाबाद स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़े गबन का मामला सामने आया है। हालांकि शाम को बैंक के ग्राहक पहुंच गए और हंगामा किया, वहीं आगरा से टीम भी जांच के लिए पहुंची। बैंक के शाखा प्रबंधक अमरजीत और एंप्लॉय सौरभ गुप्ता गायब दिखे, जब लोगों ने इनको मोबाइल फोन से संपर्क किया, तो मोबाइल बंद पाया गया। बताया जा रहा है कि सेविंग अकाउंट में भारी गड़बड़ियां है। इसके साथ ही बैंक मैनेजर पर लोगों को स्टेटमेंट नहीं देने का भी आरोप है। आगरा से आए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक राजेश ने बताया कि एफडी और अन्य शिकायतों को लेकर यहां पर आए थे। लेकिन शाखा प्रबंधक नहीं मिले हैं।

बैंक ग्राहक ने सुनाई आपबीती

वही व्यापार करने वाले मुकेश लोधी की तीन फर्म के अकाउंट इसी बैंक में है। मुकेश लोधी के करंट अकाउंट के खाते काफी पुराने समय से चल रहे हैं, लेकिन यहां पर स्टेटमेंट नहीं दिए जाते और नेट बैंकिंग भी नहीं स्टार्ट किया गया। जबकि मुकेश ने हर बार एप्लीकेशन देकर नेट बैंकिंग चालू करने के लिए कहा, वही बैंक मैनेजर अमरजीत सिंह बहाने बनाते रहे। जब गुरुवार को मुकेश पहुंचे, तो शाखा प्रबंधक गायब रहे। जब मुकेश लोधी ने अपने बैंक अकाउंट के बारे में पता किया तो करीब साढ़े तीन करोड रुपए गायब हो गए। मुकेश ने बताया कि यहां आया तो पता चला किसी के 11 लाख तो किसी के 5 लाख रुपये बैंक अकाउंट से गायब हो गये। वही बैंक का सर्वर काम नहीं कर रहा है। मुकेश ने बताया कि कम से कम 25 से 30 करोड़ रुपये लेकर भागे हैं।