
Hindu girl family accused the Muslim youth of love jihad in AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। यूनिवर्सिटी में इस बार लव जिहाद (Love Zihad) का मामला सामने आया है। जहां एक हिंदू छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। एमयू में कोर्स करने के दौरान उनकी बेटी को गैर समुदाय का युवक अपने साथ ले गया और शादी कर ली। जिसे लेकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि लापता छात्रा की बरामदी के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित की गई हैं और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
छात्रा और मुस्लिम युवक का मोबाइल स्विच ऑफ
जानकारी के अनुसार, शहर के सासनी गेट थाना इलाके की एक कॉलोनी की रहने वाली छात्रा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। रोजाना की तरह छात्रा एएमयू में पढ़ने के लिए बुधवार सुबह घर से निकली थी। समय समाप्त होने के बाद भी जब छात्रा घर नहीं लौटी पहुंची तो परिजनों को चिंता सताने लगी और आनन-फानन में परिजन छात्रा की तलाश के लिए निकल पड़े लेकिन छात्रा का कोई अता-पता नहीं लगा। बताया जा रहा है कि बुधवार से ही छात्रा और आरोपी मुस्लिम युवक का मोबाइल फोन बंद जा रहा है। परेशान होकर छात्रा के परिजन थाना अध्यक्ष सासनी गेट के पास लिखित शिकायत लेकर पहुंच गए।
जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का आरोप
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रा के पिता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सिविल लाइन थाना इलाके का रहने वाला मुस्लिम युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली है। उन्होंने बेटी के साथ कुछ भी अनहोनी घटना की आशंका भी जताई गई है। मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस की 4 टीमें गठित कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लापता छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Published on:
22 Sept 2022 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
