अलीगढ़

अलीगढ़ जेल में बंद एचआईवी संक्रमित नाइजीरियन बंदी की मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला कारागार में नाइजीरिया मूल का बंदी पिछले करीब 1 साल से बंद था। कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने उसके ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। जेल पहुंचने पर नाइजीरिया मूल के बंदी समेत उसके साथियों का मेडिकल चेकअप भी कराया गया था। जहां मेडिकल चेकअप के दौरान जांच में उसे एचआईवी समेत अन्य कई गंभीर बीमारियां उजागर हुई थीं।

2 min read
Dec 04, 2021
chhindwara

अलीगढ़. साइबर हैकिंग कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर ठगी करने के मामले में नाइजीरिया मूल के बंदी की मौत का मामला सामने आया है। बंदी पिछले करीब एक वर्ष से अलीगढ़ जेल में बंद था। कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने लोगों के साथ धोखाधड़ी, ठगी, साइबर हैकिंग, आईटी एक्ट, विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए 8 दिसंबर 2020 को उसके साथियों सहित जेल भेजा था। एचआईवी संक्रमित सहित कई गंभीर बीमारी होने के चलते उसे उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नाइजीरिया बंदी की मौत के बाद जेल महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेल अधीक्षक समेत आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जेल कारागार की तरफ से नाइजीरिया बंदी की मौत की सूचना दूतावास को दी गई।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला कारागार में नाइजीरिया मूल का बंदी पिछले करीब 1 साल से बंद था। कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने उसके ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। जेल पहुंचने पर नाइजीरिया मूल के बंदी समेत उसके साथियों का मेडिकल चेकअप भी कराया गया था। जहां मेडिकल चेकअप के दौरान जांच में उसे एचआईवी समेत अन्य कई गंभीर बीमारियां उजागर हुईं। बताया जा रहा है कि मूल रूप से नाइजीरिया का बंदी दिल्ली में रहता था।

अचानक तबीयत खराब होने पर कराया था भर्ती

जेल में उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। बंदी की तबीयत खराब होने पर बिना देर किए अलीगढ़ जेल प्रशासन के द्वारा उपचार के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। जहां एचआईवी संक्रमित सहित कई अन्य बीमारियों के चलते उपचार के दौरान नाइजीरिया बंदी की जेएन मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की देर रात मौत हो गई।

जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

मेडिकल कॉलेज में नाइजीरिया बंदी की मौत की खबर पाकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन को नाइजीरिया बंदी की मौत की सूचना मिलते ही आनन-फानन में जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा सहित अधिकारी जवाहरलाल नेहरू मेडिकल पहुंच गए। मौके पर पहुंचे जेल प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि नाइजीरियन मूल के बंदी की मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के द्वारा कराया जाएगा। दूतावास को भी उपचार के दौरान हुई उसकी मौत की खबर पहुंचा दी गई है।

Published on:
04 Dec 2021 11:50 am
Also Read
View All

अगली खबर