
ipl 2023 रिंकू सिंह गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर रातों-रात नेशनल हीरो बन गए हैं। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. महज 24 साल की उम्र में रिंकू की कामयाबी बताती है कि अगर आपके इरादे पक्के हों और हौसले बुलंद तो आसमान का सीना भी चीर सकते हैं।
विदेशी क्रिकेटर और फैंस भी इस युवा बल्लेबाज की तारीफ में जमकर कसीदे गढ़ रहे हैं। इस लिस्ट में अमेरिकी पॉर्न स्टार केंड्रा लस्ट का नाम भी शामिल है। केंड्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रिंकू सिंह के साथ फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘रिंकू द किंग’. अमेरिकी पॉर्न स्टार की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
रिंकू सिंह पर केंड्रा लस्ट का ट्वीट तुरंत वायरल हो गया और एक भारतीय यूजर ने उन्हें आईपीएल देखने के लिए भारत आने के लिए कहा, जिस पर एडल्ट फिल्म स्टार ने जवाब दिया "मजेदार होगा:)"। ट्वीट ने कई ट्रोल्स को भी आकर्षित किया, जिससे ट्विटर पर मीम-फेस्ट शुरू हो गया।
आईपीएल 2023 के एक रोमांचक मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लगातार 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जीत छीनने के बाद रिंकू सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक ट्रेंड करने वाले व्यक्तियों में से एक बन गए हैं।
बाएं हाथ के 25 वर्षीय बल्लेबाज को क्रिकेट प्रेमियों, साथी क्रिकेटरों और शाहरुख खान, सुहाना खान, आर्यन खान सहित अन्य हस्तियों से प्रशंसा मिल रही है। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रिंकू सिंह की खास पारी ने भी पॉपुलर पोर्न स्टार केंड्रा लस्ट (Kendra Lust) का भी ध्यान खींचा है।
Updated on:
11 Apr 2023 03:57 pm
Published on:
11 Apr 2023 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
