1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार के घर हमला

Aligarh news:चावल माफियाओं के खिलाफ खबर प्रकाशित करने पर, चावल माफियाओं ने पत्रकार के घर हमला करते हुए घर की महिलाओं से की अभद्रता।

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh

पत्रकार

अलीगढ़ जिले के एक प्रमुख समाचार पत्र के पत्रकार द्वारा चावल माफियाओं के खिलाफ खबर प्रकाशित करना भारी पड़ गया। चावल माफिया अपनी खबरों को देखकर बौखला गए और पत्रकार को सरेआम जान से मारने की धमकी दी, पत्रकार ने चावल माफियाओं के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा लिखवा दिया। चावल माफिया मुकदमा लिखे जाने से और ज्यादा बौखला गए और चावल माफियाओं ने आव देखा ना ताव पत्रकार के घर हमला करते हुए महिलाओं से अभद्रता की, जिसकी शिकायत पत्रकार ने संबंधित थाने में की है।


आखिर क्यों मौन है संबंधित अधिकारी

जिले में चावल के राशन का अवैध कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसको लगाम लगाने को लेकर जब पत्रकार के द्वारा खबर प्रकाशित की जाती है तो चावल माफिया बेखौफ होकर पत्रकार एवं पत्रकार के परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारी एवं संबंधित विभाग मौन नजर आता है। यह एक सोचनीय विषय है। क्या चावल माफिया संबंधित विभाग की सांठगांठ से अपने कारोबार को चला रहे हैं। प्रशासन को चावल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।