27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएसपी कार्यालय पर धरना दे रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

मात्र 32 सेकंड में ही कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय से भागते दिखे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 12 Jun 2018, 5:08 PM IST

Hindu Jagaran Manch

एसएसपी कार्यालय पर धरना दे रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

अलीगढ़। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे थे, तीन महीने पूर्व एक कार्यकर्ता मुकेश माहौर पर थाना सिविल लाइन के मीनाक्षी पुल के पास जानलेवा हमला किया गया था, जिसके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर एसएसपी कार्यालय पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। यहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी। करीब चार घंटे से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पर जमे हुए थे। कार्यकर्ता जब एसएसपी कार्यालय का गेट बंद करने जा रहे थे तभी एसपी क्राइम और क्षेत्राधिकारी ने बल प्रयोग कर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। मात्र 32 सेकंड में ही कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय से भागते दिखे।

तीन महीने पहले हुआ था विवाद

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम ज्ञापन देने नहीं आए हैं, हमारी केवल मांग पूरी होनी चाहिए नहीं तो एसएसपी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले मीनाक्षी टाकीज पर टिकट लेने को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता का विवाद हो गया था और इसमें मैनेजर की हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मुकेश माहौर से विवाद के बाद मारपीट भी हो गई थी। मुकेश माहौर ने बताया कि सिनेमा हॉल के मैनेजर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं ।

भाजपा की नहीं, अधिकारियों की है सरकार

वहीं हिंदू हिंदू जागरण मंच के संजू बजाज ने कहा कि सरकार भाजपा की नहीं है, अफसरों की सरकार चल रही है और मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है और प्रशासन अपना रवैया बदलें। चार घंटे के लगातार धरने के बाद जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय का गेट बंद करने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और एसएसपी कार्यालय से खदेड़ दिया गया।


क्या कहना है एसपी का

एसपी क्राइम ने बताया कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एक सिनेमा हॉल मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें धारा 307 का होना नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें थाना सिविल लाइन भेजा दिया है।