23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के घर मे गैस सिलेंडर में लगी आग, जहेज़ का सामान जलकर हुआ राख

Aligarh news: शादी वाले घर में गैस पर खाना बनाते समय सिलेंडर के रेगुलेटर ने अचानक पकड़ी आग, आग की वजह से घर में रखा दहेज का सामान जलकर खाक हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh

शादी के घर में लगी आग दहेज का सामान हुआ खाक

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज धोबी वाली गली की है। जहां शादी के घर में अचानक की गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके चलते घर में रखा लगभग ₹100000 का दहेज का सामान जलकर राख हो गया। इसी हादसे में एक महिला भी मामूली रूप से झुलस गई, जबकि हादसे में घर में पल रहे 3 तोते को अपनी जान गवानी पड़ी, स्थानीय लोगों के द्वारा दमकल विभाग को सूचना देने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों की व दमकल टीम की मदद से लगभग 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गत। लेकिन तब तक दहेज का सामान कपड़े घर के निजी बर्तन जलकर राख बन चुके थे।

दहेज का कीमती सामान जलकर हुआ खाक

शादी वाले घर में मेहमानों के लिए खाना बनाते समय अचानक आग लगने की वजह से घर में रखा कीमती दहेज का सामान जलकर खाक हो गया। जिसकी वजह से घरवालों को लाखों का नुकसान हुआ है।