
अलीगढ़। लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती को प्रेमी से धोखा मिला है , जब युवती से प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। युवती एक साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी, लेकिन प्रेमी के शादी से इंकार कर दिया। घटना थाना क्वार्सी के रामबाग कालोनी का है।
तीन बार कराया गर्भपात
थाना क्वार्सी के रामबाग कालोनी में रहने वाली सविता (काल्पनिक नाम) किशनपुर के समीप ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी। यहां पर राकेश नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। पहले दोस्ती हुई फिर अफेयर हो गया। जीने मरने के कसमें वादे हो गए। अफेयर के दौरान राकेश ने शादी का प्रस्ताव सविता के सामने रखा। सविता ने कुछ समय मांगा।इस बीच सविता शादी से पहले ही राकेश के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। अब सविता का आरोप है कि लिव इन रिलेशन के दौरान राकेश ने उसका शारीरिक शोषण किया। सविता का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए राकेश ने तीन बार उसका गर्भपात भी कराया। एक साल के बाद जब सविता ने राकेश से शादी करने के लिए कहा , तो राकेश ने मना कर दिया।
जान से मारने की धमकी
बात अब थाने तक पहुंच गई है।जब थाने में शिकायत की तो राकेश ने पहले तो माफी मांग ली फिर मुकदमा दर्ज नहीं होने दिया। अब प्रेमी राकेश सविता को जान से मारने की धमकी देता है, और अपना मुंह बंद करने को कहता है। एमए पास सविता कहीं जाॉब करने जाती है तो इसके चरित्र पर उंगली उठा कर बदनाम किया जाता है। युवती ने अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है। साथ ही परेशान युवती ने कहा है कि न्याय नहीं मिलेगा तो आत्महत्या कर लूंगी। वहीं एसएसपी कार्यालय पर पहुंच कर अपनी पीड़ा बताई। पुलिस के आलाधिकारी ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Published on:
05 Sept 2017 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
