इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्वक जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत अच्छा है और समाज के सभी लोगों के हित में है । उसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां ब्राह्मण, क्षत्रिय समेत कई संगठनों के लोग रामलीला मैदान पर एकत्र हुए हैं। लोगों ने कहा कि दो अप्रैल को जो भारत बंद के नाम पर जो कुछ भी हुआ, वो दुर्भाग्यपूर्ण था । उसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ । लेकिन आज ऐसे किसी बंद का आह्वान नहीं किया गया है। इस दौरान सभी सामाजिक संगठनों के लोगों ने राम लीला मैदान पर एकत्र होकर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का समर्थन करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग की कि दो अप्रैल को हुए नुकसान, जनहानि की न्यायिक जांच हो और उस पर कार्रवाई हो।