
Weather Forecast Red Alert in 4 States
Meteorological Department Cyclone Forecast Red Alert in 4 States: मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना को देखते हुए पांच दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। इस चक्रवात का पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में असर दिख सकता है। इससे तेज हवाओं के साथ ही हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में रविवार को निम्न दबाव बन जाएगा। आठ मई को डिप्रेशन और गहराएगा। यह सिस्टम गहरे दबाव के रूप में विकसित होगा और मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा। फिर एक गहरा दबाव 9 मई को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के रूप में विकसित होगा। यह तमिलनाडु तट की ओर बढ़ेगा 10 से 11 मई को मार्ग बदलेगा।
यहां हो सकता है लैंडफॉल
चक्रवात का लैंडफॉल दक्षिण पूर्व बांग्लादेश या म्यांमार के तट पर होने की संभावना है। इसका लैंडफॉल शक्तिशाली तूफान के रूप में हो सकता है जो ओडिशा और बंगाल की ओर आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दोनों 24 परगना, मेदिनीपुर और नदिया में बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर मछुआरों, छोटे जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को रविवार से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में नहीं जाने की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें : अगले तीन घंटे में बारिश, आंधी, मेघगर्जन के साथ होगा वज्रपात, मौसम विभाग का Yellow Alert
चक्रवात का नहीं,पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
मौसम विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि चक्रवात अंडमान से चल रहा है। बंगाल की खाड़ी में यह बना है। ऐसे में इसका प्रभाव अंडमान से उत्तर में होगा। राजस्थान में इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। इस समय वैसे भी प्रदेश में पछुवआ हवाएं चल रही हैं। आंशिक पश्चिमी विझोभ का असर जारी है। इसके कारण देर शाम राजधानी में भी गरज चमक के साथ छीेटें पड़े हैं। सात मई को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। 8 मई से तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
अचानक बदल गया राजधानी का मौसम
राजधानी जयपुर का मौसम देर शाम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के सांथ आंधड़ चली और बूंदाबांदी के कारण एक बार फिर से शहर में तापमान तेजी से बदल गया। मौसम विभाग जयपुर ने तीन घंटे पहले ही जयपुर शहर, दौसा, झुंझुनू, चूरू,सीकर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, उदयपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ आधंड़ चलने का पूर्वानुमान जारी कर दिया था।
Published on:
06 May 2023 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
