10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़ की कृति अग्रवाल हैं मिस सिंगापुर टूरिज्म

अलीगढ़ कल्चरल क्लब ने दिया ‘प्राइड ऑफ अलीगढ़’ अवॉर्ड सम्मान

2 min read
Google source verification
miss singapore

miss singapore

अलीगढ़। मिस सिंगापुर टूरिज्म व एक्टर कृति अग्रवाल का अलीगढ़ कल्चरल क्लब (एसीसी) द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें प्राइड ऑफ अलीगढ़ अवॉर्ड भी एक समारोह में दिया गया। मिस सिंगापुर कृति अग्रवाल ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा- अपने गृह जनपद में मिला यह सम्मान मेरे लिए सबसे गौरव की बात है।

मिल चुके हैं कई सम्मान
अलीगढ़ कल्चरल क्लब के सचिव व संयोजक पंकज धीरज ने बताया कि अलीगढ़ के विनीत अग्रवाल कोडिया व अर्चना अग्रवाल की सुपुत्री व सिंगापुर में अनिवासी भारतीय (एनआरआई) इंजीनियर कृति अग्रवाल को सिंगापुर में मिस सिंगापुर टूरिज्म 2017-18, मिस् टूरिज्म वल्र्ड एम्बेस़र, भारत गौरव इण्टरनेशनल अवॉर्ड 2018 (बहरीन) आदि मिल चुके हैं। वे एक्टर भी हैं। होटल मैलरोज इन में आयोजित सम्मान समारोह में सिने टीवी बाल कलाकार हिमाद्री धीरज ने मिस सिंगापुर कृति अग्रवाल व अविचल अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अलीगढ़ कल्चरल क्लब के चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल, अध्यक्ष जॉनी फॉस्टर व फिल्म एक्टर भूपेन्द्र सिंह ने सिंगापुर की एक्टर कृति अग्रवाल को प्राइड ऑफ अलीगढ़ अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

नवोदित प्रतिभाओं के लिए उत्साहजनक

अलीगढ़ कल्चरल क्लब के अध्यक्ष जॉनी फाॅस्टर ने कहा कि अलीगढ़ की इस बेटी द्वारा विदेश में सांस्कृतिक क्षेत्र में अनेक सम्मान लेना यहां की नवोदित प्रतिभाओं के लिए उत्साहजनक है। समारोह में होटल एण्ड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दलवीर जुनैजा, महामंत्री विवेक बगाई, सेंटर प्वाइंट व्यापार मण्डल के महामंत्री दीपक गर्ग, अशोक लाला आदि ने भी संबोधित कर क्लब के कार्यों की सराहना की। अलीगढ़ कल्चरल क्लब के शाइनिंग स्टार फैज मोहसिन ने अपनी गायकी का जादू बिखेरा। इस समारोह में प्रमुख रूप से इनरव्हील क्लब झलक की चार्टड प्रेसीडेंट काजल धीरज, मौ. जाबिर, विनय आदित्य रॉय, राजा राना, फाल्गुनी धीरज, विनय गौतम आदि ने भी मिस सिंगापुर का स्वागत किया।

तस्वीरः मिस सिंगापुर कृति अग्रवाल को प्राइड ऑफ अलीगढ़ अवॉर्ड देते अलीगढ़ कल्चरल क्लब के प्रवीन अग्रवाल, जॉनी फॉस्टर, पंकज धीरज आदि।