डॉक्टर जुबैर शादाब ने कहा कि आतंकवाद से सबसे अधिक महिलायें और बच्चे प्रभावित होते हैं, जिसकी मिसाल सीरिया और ईराक में देखने को मिलती है। डॉ कपिल कुमार ने कहा कि आतंकवाद एक प्रकार का युद्ध है। भारत में पकिस्तान द्वारा प्रयोजित आतंकवाद इस का प्रमाण है लिहाजा आतंकवाद को भी युद्ध की तरह ही देखा जाना चाहिए। डॉ आफताब आलम ने कहा कि विश्व के ताकतवर देशों को आतंकवाद के खिलाफ एक साझा नीति तैयार करनी चाहिए। बैठक के अन्त में मुस्लिम फोरम ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की आतंकवाद विरोधी मुहिम को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कहा कि विश्व के देशों को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने चाहिए।