
,,
शादी के लिए लड़का और लड़की को अभी तक धर्म परिवर्तन करते हुए सुना होगा। लेकिन अलीगढ़ में इसके उलट एक मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी अपने ही पति और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया है।
मामला अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर का है। यहां पर पत्नी ने पति पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया है। फिलहॉल पुलिस ने पत्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
अजय ने मुस्लिम लड़की से की थी लव मैरिज शादी
3 महीने पहले फरीदपुर गांव के रहने वाले अजय ने पड़ोसी में रहने वाली मुस्लिम लड़की मुस्कान उर्फ खुशबू से लव मैरिज की थी। शादी करने के बाद दोनों फरार हो गए। कुछ दिन बाद मामला शांत हुआ और परिवार वाले शादी पर हामी भर दी तो दोनों गांव लौट आए। ये बात मुस्लिम समुदाय के अन्य लोगों को नागवार गुजरी।
पिता ने दर्ज कराई थी एफआईआर
वहीं, युवती के पिता ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी, लेकिन युवती ने थाने में बयान दिया कि बालिग है और अपने मर्जी से शादी की है। इसके बाद मामला शांत हो गया। दोनों पति पत्नी एक साथ गांव में रहने लगे।
धर्म परिवर्तन करने के लिए बनाने लगी दबाव
कुछ दिन बीतने के बाद पत्नी अपने पति पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगी। उसने अपने पति से कहा कि धर्म परिवर्तन करोगे तभी साथ रहूंगी, नहीं तो आपके साथ नहीं रहूंगी। घर वालों ने पुलिस थाने में महिला के साथ एफआईआर दर्ज कराई है।
वहीं सीओ संजना सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पति पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।
Updated on:
31 Mar 2023 05:37 pm
Published on:
31 Mar 2023 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
