
प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिन जाने के बाद देशभर में कांग्रेस के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वही अब उनका घर खाली करने के आदेश पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करने का अनोखा तरीका निकाला है। हालांकि राहुल गांधी ने पत्र लिखकर नियमानुसार घर खाली करने की बात कही है। वही अब लोग 'मेरा घर राहुल गांधी का घर' नाम से कैंपेन चला रहे हैं। यह अभियान ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने भी अपने घर पर पोस्टर लगाए हैं. विवेक बंसल ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. पहले राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता षड्यंत्र के तहत खत्म की गई. उसके बाद उनके सरकारी आवास को खाली कराया गया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है।
एक छत के नीचे आये कांग्रेस नेता
विवेक बंसल ने कहा कि लोकतंत्र की मान मर्यादा को क्षीण करने का प्रयास कर रहे हैं। जब से भाजपा की सरकार आई है। लोगों को निशाने पर लिया जा रहा है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी सवाल उठा रहे थे, लेकिन यात्रा अपने आप में संपूर्ण हुई. इससे केंद्र सरकार में हड़कंप मच गया और असुरक्षा की भावना जागृत हुई। महंगाई, बेरोजगारी के साथी अडानी पर सवाल उठाया तो सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया. विवेक बंसल ने कहा कि दबाव बनाने की राजनीति है। राहुल गांधी को सदन से बाहर कर दिया, क्योकि अडानी पर कोई सवाल न उठाएं. लेकिन कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है, कि राहुल गांधी सत्ता के दबाव में और धमकाने में नहीं आएंगे।
Published on:
02 Apr 2023 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
