23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कूड़े के ढेर में मिला नवजात, दंपत्ति ने की आधी संपत्ति नाम

Aligarh news: कूड़े के ढेर में नवजात शिशु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसको नजदीकी दंपति उठाकर अपने घर ले आए और उसके पालन पोषण करने की बात कहते हुए नवजात शिशु के नाम आधी संपत्ति कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh

कूड़े के ढेर में मिला नवजात

थाना क्वार्सी क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्ण जयंती नगर स्थित कर्मचारी कॉलोनी का है। जहां खुले मैदान में दयनीय स्थिति में एक नवजात शिशु कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ था। नजदीकी रहने वाले दंपत्ति की नजर जब उस बच्चे पर पड़ी तो महिला ने उस बच्चे को देखा, महिला के द्वारा बताया गया कि बच्चा नवजात शिशु था जिसकी नाल भी नहीं कटी थी तुरंत ही महिला ने नजदीकी रहने वाली आशा को मौके पर बुलाया और बच्चे की नाल कटवाई नाल कटवाने के बाद महिला बच्चे को अपने साथ घर ले गई। महिला ने उस बच्चे को पालने की इच्छा जताई किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित कर दिया गया। महिला ने बच्चे को अपनाने के बाद आधी संपत्ति उस बच्चे के नाम कर दी जिसकी प्रशंसा इलाके के सभी लोगों ने की है। वही बच्चे को देखने के लिए महिला के घर भीड़ उमड़ पड़ी दंपति का कहना है यह बच्चा हमें वरदान के रूप में मिला है और हम इसका पालन पोषण करेंगे।

दंपत्ति की इलाके में की जा रही है, जमकर प्रशंसा

कूड़े के ढेर मैं नवजात शिशु मिलने पर पूरे इलाके में यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई। जिसने भी कूड़े के ढेर में नवजात शिशु मिलने के बारे में सुना वह उस ओर दौड़ पड़ा और नवजात शिशु को देखने के लिए दंपत्ति के घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसने भी दंपत्ति द्वारा शिशु के नाम आधी संपत्ति की बात सुनीं उसने दंपत्ति की जमकर प्रशंसा की और शिशु के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नवजात शिशु को अपना आशीर्वाद दिया।