गुरूवार शाम को पप्पू अल्वी के आगमन पर सपाइयों ने मौलाना आज़ाद नगर से कोल विधायक ज़मीरुल्लाह के आवास तक स्वागत जुलूस निकाला। विधायक ज़मीरुल्लाह, छात्र नेता जियाउर्रहमान, युवजन सभा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष फैसल मुस्तफा ने पप्पू अल्वी का स्वागत कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। पप्पू अल्वी विधायक ज़मीरुल्लाह के करीबी हैं। पिछले पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 11 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके हैं।