14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: भाजपा नेता को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर धमकी, मांगी रंगदारी, मचा हड़कंप

कुचामनसिटी शहर में कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र सिंह चारण गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने और धमकी का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भाजपा नेता के मोबाइल पर विदेशी नम्बरों से आया धमकी भरा ऑडियो।

कुचामनसिटी। शहर में कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र सिंह चारण गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने और धमकी का मामला सामने आया है। इस बार बदमाशों ने भाजपा नेता एवं पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह पलाड़ा को निशाना बनाया। विदेश से आए कॉल और वाट्सएप ऑडियो में उन्हें रंगदारी के लिए धमकी दी गई।

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले पलाड़ा को कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं होने पर राहुल फतेहपुर नामक युवक ने खुद को गैंग का सदस्य बताते हुए वाट्सएप पर ऑडियो भेजा। ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पलाड़ा के समर्थकों में चिंता फैल गई।

पुलिस साइबर सेल जांच में जुटी

धमकी मिलने के बाद पलाड़ा ने तुरंत पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचना दी और ऑडियो पुलिस को सुपुर्द किया। रात तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। लेकिन पुलिस ने साइबर सेल की मदद से विदेशी नंबर की लोकेशन और धारक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी वास्तविक गैंगस्टर की ओर से दी गई या किसी ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी वसूलने की कोशिश की।

गौरतलब है कि कुचामनसिटी में गैंगस्टर का खौफ पुराना है। गत वर्ष 7 अक्टूबर को रोहित गोदारा गैंग के बदमाशों ने शहर के व्यापारी रमेश रूलानिया की जिम में घुसकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा पिछले दिनों एक अन्य व्यापारी को भी धमकी मिली थी। इस धमकी ने व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और सुरक्षा के लिए उपाय किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग