
पंकज धीरज
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्था मानव उपकार पितृ पक्ष में फिर से नेक काम करने जा रही है। मुस्लिमों की रूह शांति के लिए कुरानख्वानी कराई जाएगी। हिन्दुओं के लिए कलशयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जाएगा। मानव उपकार संस्था पिछले 17 वर्षों से लावारिस शवों का संस्कार कर रही है। इस कार्य के लिए संस्था को कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है।
गढ़मुक्तेश्वर में होगा अस्थि विसर्जन
एक ओर जहाँ पितृपक्ष में आम जनमानस अपने पूर्वजों का ‘श्राद्ध कर्म’ भी ठीक से नहीं कर पाता है, वहीं लावारिसों को भी सम्मान देने का का काम कर रही है ‘मानव उपकार’ संस्था। 165 लावारिस शवों की संकलित अस्थियों का विसर्जन व पिंडदान 19 सितम्बर, 2017 को गढ़मुक्तेश्वर (गढ़ गंगा) में किया जाएगा। संस्था मानव उपकार के चेयरमैन पंकज धीरज व संस्थापक अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि साम्प्रदायिक सद्भाव को समर्पित संस्था के 175 महिला-पुरुष के लावारिस शवों विगत एक वर्ष में अंतिम संस्कार किया गया। 165 हिन्दू लावारिस शवों की इस बार भी पितृपक्ष में अस्थियों का तर्पण 19 सितम्बर को गढ़मुक्तेश्वर में करने जा रहे हैं, जहाँ हिन्दू धर्म के विधि विधान से उनका पिंड दान कर ब्राह्मणों को भोज भी कराया जायेगा।
नुमाइश मैदान में होगा कार्यक्रम
श्री पंकज धीरज ने बताया कि बताया कि समाज में लावारिसों के प्रति मानवीय संवेदना जाग्रत करने व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए 17 सितम्बर की सुबह नुमाइश मैदान की मस्जिद में दिवंगत लावारिस मुस्लिम आत्माओं की रूह शांति के लिए कुरानख्वानी व दोपहर में हिन्दू लावरिसों की अस्थि ‘कलश यात्रा’ निकाली जायेगी। इस कार्यक्रम का संयोजक कमल गुप्ता, रामप्रकाश सूर्यवंशी, फैज मोहम्मद व शकील अहमद को बनाया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक गोल्डी, रतन वाष्र्णेय, कृष्णा गुप्ता, ज्ञानेन्द्र चौहान, आभा वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।
तस्वीरः अस्थि विसर्जन यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी देते पंकज धीरज, विष्णु कुमार बंटी आदि।
Published on:
16 Sept 2017 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
