1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकली शराब की फैक्ट्री पर छापा, एक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि यह हरियाणा से अल्कोहल मंगा कर के उसमें कैमिकल और कलर मिलाकर बेचते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 25 May 2018, 9:06 PM IST

Aligarh Police

नकली शराब की फैक्ट्री पर छापा, एक गिरफ्तार

अलीगढ़। पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं मौके से तीन लोग फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह हरियाणा से अल्कोहल मंगा कर के उसमें कैमिकल और कलर मिलाकर खाली प्लास्टिक की बोतलों में भरकर बेचते थे मौके पर पकड़े गए रजनीश ने बताया कि वह अनिल नाम के व्यक्ति से शराब लेता था उसके मकान पर शराब की पैकिंग होती थी। ये फैक्ट्री थाना अकराबाद के सिकंदरपुर में पकड़ी गई है। जहां एक व्यक्ति रजनीश को गिरफ्तार किया गया है यहां भारी संख्या में बोतल, रैपर, होलोग्राम, स्टीकर और ढक्कन बरामद हुए हैं। अवैध शराब बनाने में इन सब सामग्रियों का प्रयोग करते थे।

ठेका शराब की आड़ में बेच रहे थे नकली शराब

शराब को हुबहू असली शराब की तरह पैकिंग करके स्थानीय बाजार में खपत की जाती थी। इसमें सरकारी देसी ठेका दुकानदार भी शामिल है। सरकारी शराब की दुकान का ठेकेदार अनिल ही इस नकली शराब को बनवाता था, आबकारी विभाग ने इसकी दुकान को सील कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि इन पर गंभीर धाराओं व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि नकली शराब बनाने की सूचना सिकंदरपुर गांव में मिली तो पुलिस ने रजनीश नाम के व्यक्ति के मकान पर दबिश डाली। जहां रजनीश सहित चार व्यक्ति अवैध शराब के निर्माण व पैकिंग करते हुए पाए गए। पुलिस को देख कर के मौके से तीन लोग छत के रास्ते फरार हो गए। जिसमें अनिल कुमार जो जिसका हरदुआगंज के खान आलमपुर गांव में देसी शराब का ठेका भी है। इसी देसी शराब ठेके के आड़ में हरियाणा से लाई गई शराब में केमिकल और कलर मिलाकर के अवैध शराब तैयार कराता था। जिसे खाली बोतलों में भर कर अनुबंधित कंपनी की नकली होलोग्राम व मोनोग्राम लगा दिया जाता था। इन बोतलों पर ढक्कन भी लगा कर के स्थानीय बाजार में सप्लाई दी जाती थी।

लम्बे समय से नशीले पदार्थ के कारोबार में लिप्त

बताया जा रहा है कि यह शातिर किस्म के अपराधी हैं और लंबे समय से नशीले पदार्थ के कारोबार में लिप्त हैं। गिरफ्तार अभियुक्त रजनीश साथियों के साथ सन् 2006 में आगरा से चरस के काम में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, वहीं अभियुक्त अनिल का भाई मोहित 2015 में थाना लोधा से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। भागे गए अभियुक्त का नाम धर्मवीर, विवेक और अनिल है, वहीं पुलिस ने रजनीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से पुलिस को 29 पेटी नकली शराब, 50 होलोग्राम, 30 मोनोग्राम, 55 ढक्कन, कलर कैमिकल का डिब्बा पाया गया है।