
पुलिस के द्वारा बरामद बने अदबने असलहा
अलीगढ़ में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना थाना सासनी गेट इलाके के पला साहिबाबाद की है। दरअसल आरोपी नरेंद्र शर्मा वेल्डिंग का काम करता है, और इसी की आड़ में अवैध तमंचा भी बनाता है। .नरेंद्र शर्मा अवैध तमंचे बनाकर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। वही हरियाणा में गुड़गांव पुलिस ने रवि नाम के युवक को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया. रवि ने अलीगढ़ के पला साहिबाबाद में अवैध तमंचा निर्माण की फैक्ट्री का पता बताया. जिसके बाद हरियाणा पुलिस की सूचना पर अलीगढ़ पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया। वही, मौके से भारी मात्रा में अवैध निर्मित, अर्ध निर्मित तमंचे और तमंचे बनाने की सामग्री बरामद की है।
वेल्डिग की आड़ में चलती थी तमंचा फैक्ट्री
इस समय निकाय चुनाव का माहौल है और ऐसे समय में अवैध तमंचा बनाने में लोग सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे ही तमंचा बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ अलीगढ़ पुलिस ने किया अलीगढ़ पुलिस को हरियाणा के गुड़गांव पुलिस से अवैध तमंचा फैक्ट्री के बारे में सूचना मिली थी। महेंद्र नगर का रहने वाला रवि ने पूछताछ में बताया था, कि अवैध तमंचे का निर्माण पला साहिबाबाद में होता है। वही गुड़गांव पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस को इस बारे में सूचना दी. रवि ने बताया कि नरेंद्र शर्मा नाम का व्यक्ति वेल्डिंग का काम करता है, और तमंचे भी बनाता है। रवि ने बताया कि नरेंद्र से ही अवैध तमंचा खरीदा था. वहीं अलीगढ़ पुलिस ने पला साहिबाबाद स्थित नरेंद्र शर्मा के ठिकाने पर दबिश दी, जहां पुलिस को भारी मात्रा में अवैध तमंचा निर्माण की सामग्री मिली।
Published on:
26 Apr 2023 07:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
