27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सास से पहले इस महिला के साथ भागा था राहुल, कई दिनों बाद लौटे थे वापस 

Aligarh News: अलीगढ के मनोहरपुर गांव के सास को लेकर भागने वाले दामाद की घटना में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने राहुल के जीजा को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस के पूछताछ में राहुल से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 14 Apr 2025, 5:43 PM IST

Aligarh

Sapna and Rahul of Aligarh

Aligarh Police: उत्तर प्रदेश के अलीगढ के मनोहरपुर गांव की सास और दामाद की लव स्टोरी की चर्चा से सोशल मीडिया पटा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी ही सास को भगाने वाला राहुल ने ये कांड कोई पहली बार नहीं किया है। इससे पहले वो अपने गांव के पडोसी गांव की एक महिला को भगा चूका है। वो कई दिनों तक साथ में रहने के बाद वापस लौटे थें। बदनामी के डर से मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी।

जांच में जुटी पुलिस 

अपनी ही सास को लेकर भागने वाले राहुल की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। राहुल के ससुर जीतेन्द्र ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। जीतेन्द्र का आरोप है कि उसकी पत्नी सपना घर से लाखों रुपये और गहना लेकर भाग गई है। जीतेन्द्र का कहना है कि उसका उसकी पत्नी सपना से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस बस उसका गहना और नगदी वापस करा दे। 

चौकाने वाला मामला आया सामने 

सास और दामाद के इस लव स्टोरी को कई एंगल से जांच किया जा रहा है। पुलिस ने राहुल के जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौका देने वाला मामला सामने आया। पुलिस की जांच के अनुसार यह कोई पहली बार नहीं है जब राहुल किसी को लेकर भागा हो। इससे पहले वो गांव के पडोसी गांव की एक महिला को लेकर भागा था और दोनों 2 महीने बाद वापस आए थें।

यह भी पढ़ें: दुल्हन नहीं…उसकी मां से ही हो गया प्यार, शादी के नौ दिन पहले ही दामाद संग सासू मां जेवर,नगदी लेकर हुई फरार

तय हो गई थी शादी और छप चुके थे कार्ड फिर हुआ कांड 

राहुल की शादी का रिश्ता सपना की 18 साल की बेटी से चार महीने पहले तय हुआ था और उनकी शादी 16 अप्रैल को होनी थी। शादी के कार्ड भी छपवाए जा चुके थे। इस दौरान राहुल और उसकी होने वाली सास सपना के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों घंटों तक मोबाइल पर बातचीत करने लगे। फिर 6 अप्रैल को राहुल और सपना अचानक लापता हो गए। सपना के पति जितेन्द्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सपना जाते वक्त साढ़े पांच लाख रुपये का सोना और साढ़े तीन लाख रुपये नकद भी साथ ले गई है।