
कल्याण सिंह
अलीगढ़। राजस्थान के राज्यपाल (Rajasthan governor) कल्याण सिंह (kalyan singh) के बारे में चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। तय हो गया है कि वे किस दिन लखनऊ (Lucknow) पहुंचेंगे और किस दिन भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya janata party) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। लखनऊ आने पर समर्थक बिग शो करना चाहते हैं। इसकी तैयारी चल रही है।
ये है कार्यक्रम
एटा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया ने बताया कि बाबूजी नौ सितम्बर को लखनऊ पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंचेंगे। नौ सितम्बर को ही वे फिर से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद बाबूजी अपने आवास पर जाएंगे।
कई जिलों से आएंगे समर्थक
किसी का पद जाता है तो मायूसी होती है। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ अलग बात है। उनके समर्थक खुश हैं। समर्थकों का कहना है कि बाबूजी कल्याण सिंह अब खुलकर राजनीति करेंगे। खुलकर मार्गदर्शन करेंगे। लखनऊ जाने की तैयारी समर्थक कर रहे हैं। अलीगढ़ के अलावा एटा, कासगंज, बुलंदशहर, आगरा, मैनपुरी, मथुरा, पीलीभीत, बदायूं, इटावा आदि जिलों समर्थक लखनऊ पहुंचेंगे। अलीगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Published on:
03 Sept 2019 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
