चुनाव आते ही लोग करा देते हैं दंगा
भाजपा पर निशाना साधते हुए अजित सिंह ने कहा कि रामनवमी में कभी तलवार लेकर जुलूस नहीं निकाला गया, लेकिन अब रामनवमी के जुलूस पर भी दंगे होने लगे। बिहार, वेस्ट बंगाल, राजस्थान, कासगंज में दंगे हुए। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो लोग दंगा करा देते हैं। बिना दंगा कराए उनको जीतने की आशा नहीं होती है। अजित सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिमी यूपी में लोगों से जन संवाद करके भाईचारा व एकता को बढ़ावा दे रही है। उनका मकसद आपस में भाईचारा और अमन चैन कायम करना है।