scriptRSS प्रचारक रामलाल दो दिन के लिए अलीगढ़ में, AMU प्रोफेसरों से भी करेंगे संपर्क | RSS leader Ramlal in Aligarh from 17 august will meet AMU Professors | Patrika News

RSS प्रचारक रामलाल दो दिन के लिए अलीगढ़ में, AMU प्रोफेसरों से भी करेंगे संपर्क

locationअलीगढ़Published: Aug 16, 2019 06:14:01 pm

-28 जिलों के संपर्क प्रमुखों की कार्यशाला में भाग लेंगे-17 व 18 अगस्त को अलीगढ़ रहेंगे, संपर्क भी करेंगे

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री रहे रामलाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख हैं। वे दो दिन के लिए अलीगढ़ आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों से भी संपर्क करेंगे। उनके मन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक को लेकर कोई भ्रम है तो उसे दूर करने का प्रयत्न करेंगे।
ये भी पढ़ें – निकाह के दो घंटे बाद हुआ कुछ ऐसा, कि पति ने दिया तीन तलाक, चौंकाने वाला कारण आया सामने

क्या है कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग बृज प्रांत की कार्यशाला अलीगढ़ में हो रही है। स्थान है- एसजेडी पब्लिक स्कूल, नौरंगाबाद, जीडी रोड, अलीगढ़। कार्यशाला 17 व 18 अगस्त, 2019 को होगी। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे 17 अगस्त की रात्रि तक नियत स्थान पर पहुंच जाएं। कार्यशाला में संपर्क विभाग के प्रमुख कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। उनका मार्गदर्शन के करने के लिए अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें – Independence day पर गोल्ड मेडल से सम्मानित आईजी ए सतीश गणेश इस फिल्म स्टार के फैन, जानिए उनके बारे में 10 रोचक बातें

अलीगढ़ में रहे हैं प्रचारक
रामलाल आगरा विभाग के प्रचारक रहे हैं। अलीगढ़ उन्हीं के कार्यक्षेत्र में आता था। अलीगढ़ के तमाम कार्यकर्ता उन्हें सीधे जानते हैं। यह बात अलग है कि भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने के कारण संवाद नहीं हो पा रहा था। अब उन्होंने सीधे संवाद की शुरुआत कर दी है। बताया गया है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी रामलाल जा सकते हैं। वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल के प्रोफेसरों के मन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर दिग्भ्रम की स्थिति को दूर करना चाहते हैं। एएमयू में आए दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर विवाद की स्थिति पैदा होती रहती है।
ये भी पढ़ें – Independence day अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शान से फहराया तिरंगा, कुलपति ने आपराधिक तत्वों को दी ये चेतावनी

नैत्यिक कार्यशाला
इस बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बृज प्रांत के संपर्क प्रमुख प्रमोद चौहान सीए ने बताया कि यह नैत्यिक कार्यशाला है। हम कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते रहते हैं कि संपर्क के माध्यम से प्रमुख लोगों को किस तरह से संघ से जोड़ना है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जाने का कोई कार्यक्रम फिलहाल नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो