4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़
आगरा यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही, सलमान खान की फोटो लगी मार्कशीट की जारी
Play video

आगरा यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही, सलमान खान की फोटो लगी मार्कशीट की जारी

आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के छात्र का भविष्य संकट में आ गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 24 Nov 2017, 8:59 AM IST

अलीगढ़। डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की लापरवाही जगजाहिर है। एक और लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के छात्र का भविष्य संकट में आ गया है। बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के बाद मार्कशीट पर छात्र की फोटो की जगह फिल्म स्टार सलमान खान का फोटो लगा है।

 

अमृत सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज के छात्र जावेद खान की मार्कशीट पर रोल नम्बर व नाम तो सही है लेकिन फोटो सलमान खान का लगा है। छात्र ने मार्कशीट सही कराने के लिए कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक दौड़ लगाई, लेकिन मार्कशीट पर सलमान खान का फोटो नहीं हट सका। स्कूल के प्रबंधक इस गलती को स्वीकारते हैं और इसकी जांच भी कराई है। स्कूल से एडमिट कार्ड के लिए छात्र का फोटो भी सही भेजा गया था लेकिन आगरा विश्वविद्यालय की लापरवाही के चलते छात्र परेशान है। बीए द्वितीय वर्ष के लिए छात्र ने पढ़ाई तो शुरु कर दी है, लेकिन इसी तरह आगे भी मार्कशीट पर सलमान खान का फोटो आया तो छात्र का भविष्य संकट में है।


बता दें कि आगरा विश्वविद्यालय में गड़बड़ी का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी छात्र मार्कशीट में गड़बड़ी को लेकर परेशान रहे हैं।

ये भी पढ़ें

image