5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजमाल बना शाहीनबाग, 24 घंटे के अंदर बच्चों और महिलाओं की तादात तेजी से बढ़ी, धरना जारी

आरएएफ, पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पिछले 24 घंटों में देखते ही देखते महिलाओं की तादात तेजी से बढ़ी है।

2 min read
Google source verification
शाहजमाल बना शाहीनबाग, 24 घंटे के अंदर बच्चों और महिलाओं की तादात तेजी से बढ़ी

शाहजमाल बना शाहीनबाग, 24 घंटे के अंदर बच्चों और महिलाओं की तादात तेजी से बढ़ी

अलीगढ़। शाहजमाल शाहीनबाग बनता जा रहा है। हजारों की तादात में महिलाएं बच्चों को साथ लेकर धरने पर बैठीं हैं। महिलाएं शाहजमाल ईदगाह के बाहार रोड जाम करके बैठीं हैं। पुलिस के आलाधिकारी लगातार समझाने का प्रयास कर रही हैं। आरएएफ, पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पिछले 24 घंटों में देखते ही देखते महिलाओं की तादात तेजी से बढ़ी है। थाना देहलीगेट पुलिस ने बिना अनुमति के धरना शुरू करने के चलते मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- AMU कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने जारी किया वीडियो संदेश- घटना पर

यह भी पढ़ें- AMU भड़काऊ भाषण मामले में डॉ कफील को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी अलीगढ़ पुलिस, मुंबई रवाना हुई टीम

दिल्ली का शाहीनबाग इन दिनों सीएए को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है, जहां जमकर राजनीति भी हो रही है। इसी कड़ी में एएमयू से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन एक बार फिर से पुराने शहर के थाना देहली गेट इलाका स्थित शाहजमाल ईदगाह पर पहुंच गया है, जो एक बड़े धरना प्रदर्शन का रूप लेता जा रहा है। हजारों की तादात में मांहिलायें, बच्चों के साथ धरने पर बैठी हुई हैं। जिसमें लगातार भीड़ बढ़ती ही जा रही है। धरना प्रदर्शन के कारड़ सड़क भी जाम हो गई है।

यह भी पढ़ें- जामिया फायरिंग के विरोध में एएमयू छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, जमकर हुई नारेबाजी, देखें वीडियो

आपको बतादें इससे पहले दो दिन का धरना यहीं पर जिला प्रशासन से अनुमति लेकर रखा गया था। लेकिन इस बार यह धरना बिना किसी अनुमति के प्रारम्भ हुआ है। पुलिस ने इसमें कुछ नामज़द समेत सैकड़ों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा भी दर्ज किया है। हालांकि पुलिस मुकदमे की बात को कैमरे पर कहने से साफ बचती देखी जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह लोग सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में बैठे हुए हैं। समझाने का प्रयास जारी है।