
VIDEO एक ही घर से लगातार निकले 500 से ज्यादा सांप, अभी भी सिलसिला जारी
अलीगढ़। पिसावा क्षेत्र के गांव मढ़ा हवीवपुर में एक ही घर में लगातार सांप निकल रहे हैं। सांपों के झुंड के झुंड निकलने से गांव के लोगों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने आसपास के सपेरों को बुला लिया है। सपेरे सांप पकड़ने में लगे हुए हैं। आसपास के गांवों के लोगों में सांपों को देखने की उत्सुकता बढ़ गई है।
दहशत में परिवार
गांव मढ़ा हवीवपुर में हेमन्त शर्मा ने 12 दिन पहले अपने घर में सफाई की थी। उसी समय उन्हें घर में दो छोटे सांप दिखाई दिए, जिन्हें उन्होंने मार दिया था। अगले दिन जब घर के लोग किचन में व बाथरूम में गए तो वहां भी दर्जनों सांप रेंगते दिखे, जिन्हें देखकर परिजन भयभीत हो गए। घर के लोग डर की वजह से बाहर निकल गए। सांपों के भय से हेमंत का परिवार एक हफ्ते से खाना भी दूसरों के घर में खा रहे हैं। यहां तक कि घर के सदस्य जरूरी सामान लेने घर जाते हैं तो दरवाजे से न निकल कर पड़ौसियों की छत व दीवारों पर चढ़ कर घर में जाते थे। हेमंत की मां ने बताया कि सांपों की वजह से वह काफी डरी हुई हैं। अपनी दो वर्षीय बेटी स्मृति को भी सारा दिन पड़ौस के घर में रखना पड़ रहा है।
अब तक करीब 500 सांप निकले
हर रोज घर में कभी 30 तो कभी 50 सांप निकल रहे थे। इनसे बचने के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराया गया, लेकिन सांपों का निकलना बंद नहीं हुआ। वहीं सांप पकड़ने वाले सपेरों को बुलाकर घर की नालियां व कई दीवार तोड़ी गई तो सांपों का निकलवाना शुरू हो गया। सांप निकलने की बात जिसने भी सुनी वो देखने के लिए दौड़ पड़ा और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। घरवालों के अनुसार अब तक करीब पांच सौ सांप निकाले जा चुके हैं। सांपों के बारे में जानकार लोगों और सपेरों का कहना है कि किसान के घर के सामने से नहर गुजरती है, जिसके आसपास झाड़ियां मौजूद हैं। यहां से आकर किसी सांप ने घर की दीवार आदि में सुरक्षित स्थान देख कर अंडे रख दिए होंगे, जिनका समय पूरा होने पर अंडों से बच्चे निकल रहे हैं। गर्मी की उमस की वजह से सांप बाहर निकल रहे हैं। वहीं घर में बंधे पशुओं की देखभाल भी चिंता का कारण बना हुआ है। सैकड़ों सांपों को जला कर मार दिया गया। सांपों को लेकर कई कहानियां भी प्रचलित हैं। लेकिन यहां सापों के निकलने से परिवार सहमा हुआ है। हालांकि प्रशासन की तरफ से सुध लेने कोई नहीं पहुंचा। लेकिन फिर भी परिवार के लोग एहतियात बरत रहे हैं। हालांकि इस तरह की घटना मेरठ में भी देखने को मिली थी ।
Published on:
01 Jun 2018 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
