6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़ में शपथ ग्रहण के दौरान सपा की पार्षद ने लगाए अल्लाह हू अकबर के नारे

UP News: अलीगढ़ में शपथ ग्रहण के दौरान अल्लाह हू अकबर और जय श्रीराम के लगे नारे।

less than 1 minute read
Google source verification
UP News

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मेयर, नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई धर्मों के नारे लगाए गए। कोई वंदे मातरम तो, कोई अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए।

सपा की महिला पार्षद ने लगाए अल्लाह हू अकबर के नारे
दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी की पार्षद डॉ सवाना असलम ने मंच पर जाकर धर्म विशेष से जुड़े नारे का उद्घोष किया। उन्होंने इस दौरान अल्लाह हू अकबर का नारा साथ ही वंदे मातरम का भी उद्घोष किया। इस वाकया के बाद वहां मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे लगाने शुरु कर दिये।

मेरठ में वंदे मातरम नहीं बोलने पर AIMIM के पार्षद की पिटाई
आपको बता दें कि इस प्रकार की घटना कई बार देखी जा चुकी है। इससे पूर्व मेरठ और वाराणसी में भी निकाय चुनाव में निर्वाचित कैंडिडेट्स ने ऐसे नारे लगाए थे। मेरठ में बीते कल यानी शुक्रवार को शपठ ग्रहण समारोह के दौरान AIMIM के पार्षद वंदे मातरम पर खड़े नहीं हुए। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें जमकर पीट दिया।