14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को ले गया किरायेदार पुलिसवाला, बेटी, बेटे और पति की ये फरियाद रुला देगी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक मामला सामने आया है जहां एक किरायेदार पुलिसकर्मी महिला को लेकर फरार हो गया।

2 min read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक परिवार को पुलिसकर्मी को घर किराये पर देना महंगा पड़ गया है। पुलिसकर्मी मकान मालिक की पत्नी को लेकर फरार हो गया है और अब परिवार तड़प रहा है। पुलिसकर्मी के साथ गई महिला दो बच्चों की मां है। मां के जाने के बाद ये परिवार बिखर गया है। पीड़ित पति ने अपने बच्चों के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें परिवार सरकार से मदद करने की फरियाद कर रहा है।


मकान मालिक की पत्नी को लेकर फरार हुआ पुलिसवाला

मकान मालिक ने कहा कि अगर उसे पत्नी नहीं मिली तो अपने बेटे और बेटी के साथ आत्महत्या कर लेगा। ये पूरा मामला अलीगढ़ के महुआखेड़ा का है। पति ने बताया कि मेरा काम के सिलसिले में ट्रांसफर हो गया था और मेरे पीठ पीछे ये सब कुछ चल रहा था। पति ने कहा, 8 अगस्त 2022 को मेरी पत्नी घर छोड़कर पुलिस वाले के साथ चली गई। उन्होंने कहा कि जब उसने इस बात की शिकायत की तो पुलिस वालों ने उसे जेल में डालने की धमकी दी। परिवार अब योगी सरकार से न्याय की मांग कर रहा है और कहा कि योगी सरकार आठ मिनट में लोगों को न्याय दिला रही है पर हमें ढ़ाई साल से न्याय नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: Public Holiday In August: खुशखबरी! 17,18,19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, जानें क्यों?

पुलिस ने कही ये बात

अलीगढ़ पुलिस ने बताया कि पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट, प्रताड़ित करने के कारण वह अपने मायके में रह रही है, अन्य आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी पूरे प्रकरण की जाँच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई । वहीं, महिला की बेटी ने कहा है, “हमारा हंसता खेलता परिवार था, हमें नहीं पता कि हमारी मां पुलिसकर्मी के संपर्क में कैसे आईं, जब हमें पता चला तो हमने मां से बात की, लेकिन बात नहीं की। फिर हमें पता चला कि वो पुलिसकर्मी के साथ हैं, हमने पुलिस के चक्कर लगाये, चौकी से लेकर डीआईजी तक गए, लेकिन किसी ने हमारी मदद नहीं की। ”

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग