23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुराने मामले को वापस ना लेने पर दबंगों द्वारा युवक को किया जा रहा है प्रताड़ित

Aligarh news: दबंगों द्वारा दबंगई के मामले क्षेत्र में आये दिन देखने को मिल रहे हैं। जिससे अपराध लगातार बढ़ रहा है। सरेआम धमकाने से लेकर मारपीट और अप्रिय वारदातों को अंजाम देते हुए दबंग नजर आते हैं। दबंगो से परेशान युवक ने अलीगढ़ एसएसपी से शिकायत की है।

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh

शिकायत लेकर एसएसपी कार्यलय पहुचा पीड़ित

अलीगढ़ थाना बन्नादेवी क्षेत्र के अंतर्गत मुस्ताक नगर का है। जहां कुछ महीनों पहले दबंगों द्वारा सलमान नाम के एक युवक की खड़ी गाड़ी में आग लगा दी गई। जिसकी शिकायत युवक ने संबंधित थाने में की और गाड़ी में आग लगाने वाले युवकों के खिलाफ नाम दर्ज रिपोर्ट कराई, जिसकी वजह से युवक अपना आपा खो बैठे और आए दिन युवक को शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे, जब युवक ने शिकायत वापस लेने से साफ इनकार कर दिया तो युवक को जान से मारने की धमकी देने लगे, आए दिन दबंगों की धमकियों से परेशान होकर युवक ने पूरे मामले की शिकायत अलीगढ़ एसपी सिटी से की है।

एसपी सिटी ने पीड़ित को दिया आश्वासन

अलीगढ़ एसपी सिटी के पास शिकायत लेकर जब पीड़ित पहुचा तो मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। एसपी सिटी ने कहा कि जल्द ही उक्त दबंगो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।