23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के बाहर झाड़ू लगाना महिला को पड़ा भारी, दबंगों ने की मारपीट

Aligarh news: घर के बाहर झाड़ू लगाना एक महिला को भारी पड़ गया, तो वही दबंग पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर महिला के साथ डंडे से जमकर महिला की पिटाई कर दी|

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh

जिला अस्पताल में उपचार कराती घायल महिला

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के मौलाना आजाद नगर की है। जहां घर के बाहर झाड़ू लगाना एक महिला को भारी पड़ गया, तो वही दबंग पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर महिला के साथ डंडे से जमकर महिला की पिटाई कर दी, जिसके उपरांत महिला घायल हो गई। जिसको देख महिला की बेटी और बेटा बीच-बचाव करने के लिए आए तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, घटना की जानकारी 112 पर पुलिस को दी गई, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके उपरांत दबंग पड़ोसी मौके से फरार हो गए।

दबंगों ने महिला के बच्चों के साथ भी की मारपीट

पत्नी व बच्चे और उसकी मां घर पर रहते हैं। आज सुबह उसकी पत्नी सलमा घर के दरवाजे के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी सामने वाले दबंग पड़ोसी आए और बेवजह उसको गाली गलौज करने लगे। जब इस बात का विरोध उसकी पत्नी ने किया तो दबंग पड़ोसी ने एक राय होकर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी पत्नी के साथ डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिसको देख उसकी बेटी इलमा और उसका बेटा सोहेल अपनी मां को बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी