
Rajkumar sahyogi
अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने इगलास विधानसभा सीट फिर के जीत ली है। अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने 25937 मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अभय कुमार बंटी को हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी को 75,124 वोट और बसपा प्रत्याशी को 48950 वोट मिले हैं। सबसे बुरी हार कांग्रेस की रही है। कांग्रेस प्रत्याशी उमेश कुमार को 9600 वोट मिले। हालांकि कांग्रेस तीसरे नम्बर पर है।
शुरू में आगे थी बसपा
इगलास सीट पर उपचुनाव 21 अक्टूबर, 2019 को हुआ था। मतगणना 24 अक्टूबर को धनीपुर मंडी में हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रही। धनीपुर मंडी की ओर कोई वाहन नहीं आने दिया गया। शुरुआत में बसपा प्रत्याशी अभय कुमार ने बढ़त बनाई थी। इससे भाजपाई परेशान हो गए थे। जैसे-जैसे मतपेटियां खुलती गईं, भाजपा प्रत्याशी आगे निकलते गए। 11वें राउंड के बाद से ही भाजपा प्रत्याशी ने निर्णायक बढ़त बना ली थी।
31वें चक्र का परिणाम इस प्रकार रहा
अभय कुमार (बसपा)-2355
उमेश कुमार (कांग्रेस)-184
राजकुमार सहयोगी (भाजपा)- 1724
पुष्पेंद्र कुमार-58
मुकेश कुमार (लोकदल)-115
विकास कुमार-22
हरीश धनगर-23
नोटा - 43
कुल योग -4524
कुल मिले वोट
बसपा-47583
भाजपा-73203
Updated on:
24 Oct 2019 04:05 pm
Published on:
24 Oct 2019 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
