14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़ में बाग से एक अमरूद तोड़ लेने पर शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, 2 गिरफ्तार

अलीगढ़ में मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि वह जंगल में गया था और लौटते समय उसने जमीन से एक अमरूद उठाया। जिससे उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification
kill.jpg

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बाग से अमरूद तोड़ने के आरोप में शनिवार को 20 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति के भाई ने पुलिस को बताया कि वह जंगल में गया था और लौटते समय उसने कथित तौर पर जमीन से एक अमरूद उठा लिया। उसके हाथ में फल देखकर, कुछ स्थानीय लोगों ने बाग के बगीचे की देखभाल करने वाले गार्ड ने उस पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया।

इतना पीटा की जमीन पर गिर कर भाई बेहोश हो गया
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सर्कल अधिकारी एके पांडे ने कहा कि युवक जमीन पर बेहोश पड़ा मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।


“एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच जारी है।”

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग