21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने पहुंची महिला अधिवक्ता को साइड में बुला इंस्पेक्टर ने की ऐसी हरकत कि SSP तक पहुंची बात, देखें वीडियो

आरोप है कि इंस्पेक्टर ने महिला अधिवक्ता को साइड में बुलाया और अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर धमकी दी।

less than 1 minute read
Google source verification
lady Lawyer

थाने पहुंची महिला अधिवक्ता को साइड में बुला इंस्पेक्टर ने की ऐसी हरकत कि SSP तक पहुंची बात, देखें वीडियो

अलीगढ़। महिला अधिवक्ता ने थाना अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला अधिवक्ता इस संबंध में अपने क्लाइंट के साथ एसएसपी से शिकायत करने पहुंची, जहां पर एसपी क्राइम से मुलाकात हुई। महिला अधिवक्ता की शिकायत सुन अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि दोशी पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला

पुलिस एसएसपी कार्यालय पर शिकायत करने पहुंची विधि छात्रा एवं न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाली महिला अधिवक्ता ने बताया कि वह 13 नवंबर को थाना जवां इंस्पेक्टर सुनील सिंह से मिलने दुष्कर्म मामले की पीड़िता के साथ पहुंची थी। उस मामले में इंस्पेक्टर से जानकारी ली और एफआईआर दर्ज करने को कहा। इस पर इंस्पेक्टर ने उसे साइड में बुलाया और अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर धमकी दी कि वह इस बात की किसी से शिकायत करेगी तो झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा और कहा कि आला अधिकारी भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। रिश्तेदार उसके मंत्री हैं। आरोप लगाने वाली अधिवक्ता इस बात की शिकायत लेकर एसएसपी से मिलने पहुंची। जहां पर एसपी क्राइम से मुलाकात हुई, पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत सुन अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि दोशी पर कार्रवाई की जाएगी।