
वार्ष्णेय समाज के पदाधिकारी
अलीगढ़ अखिल भारत्वर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा की एक अतिआवश्यक बैठक होटल बनवारी पैलेस बस स्टेण्ड जी.टी.रोड पर आहूत की गई। जिसमें अलीगढ के मेयर पद पर वार्ष्णेय समाज के किसी भी प्रतिनिधि को प्रत्याशी न बनाये जाने पर भारी रोष प्रकट किया गया।बैठक में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश गुप्ता एलआईसी ने कहा कि वार्ष्णेय समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने जनसंघ के जमाने से भाजपा के वर्तमान दौर तक राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ हर कदम पर भाजपा का साथ दिया है। जबकि ऐसे समय में भाजपा का परचम लहराया जब प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दलों की सरकारें थी।वहीं तन मन औऱ धन से भाजपा का साथ देकर उसको शहर में स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाई है।
वार्ष्णेय समाज ने भाजपा प्रत्याशी को वोट ना देने की, की अपील
वार्ष्णेय समाज को भाजपा द्वारा थोपे गये प्रत्याशी को वोट देने से पहले सोचना पड़ेगा, क्यों कि हमारे लिए पहले समाज है। फिर पार्टी इसके अलावा वार्ष्णेय समाज हमेशा भाजपा को समर्पित रहा है,लेकिन भाजपा द्वारा समाज की उपेक्षा बर्दाश्त के बाहार हो रही है।
Published on:
28 Apr 2023 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
