2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़

सपा की सबसे चर्चित रहीं इस नेत्री पर हुये हमले का वीडियो वायरल

पंखुड़ी पाठक पर हुये हमले का लाइव वीडियो, बजरंग दल कार्यकर्ता हुये हावी, हुई हाथापाई।

Google source verification

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता और चर्चित नेत्री पंखुड़ी पाठक पर अलीगढ़ के अतरौली में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस हमले के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया। उनकी गाड़ी को तोड़ दिया गया। उनके साथियों के कपड़े फाड़ दिये गये। ये पूरी घटना पुलिस के सामने हुई। बताया गया है कि यहां पंखुड़ी पाठक रूपवास गांव में पहुंची थीं। यहां साधु कालीचरन और किसान सोनपाल सिंह की हत्या हुई थी। बहराबद गांव में लटूरी सिंह किसान की हत्या हुई। इसके अलावा तीन लोगों की हत्या हरदुआगंज में हुई थी। इन छह हत्याओं के आरोपी मे नौशाद और मुस्तकीम पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। पंखुड़ी पाठक आज इनके घर पहुंची, वहीं पर ये विवाद हुआ। वहां एकत्र हुये लोगों ने आरोपी मुस्लिम समाज के युवकों के यहां जाने का कारण पूछा, तो पंखुड़ी पाठक से बहस हो गई। इसके बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। उनके साथ आए लोगों को पीट दिया गया। कपड़े तक फाड़ दिए। पंखुड़ी पाठक जैसे-तैसे वहां से निकल पाईं।