23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वन विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने पकड़ा मगरमच्छ

Aligarh news: तालाब में कई दिनों से मगरमच्छ होने की संभावना गांव वालों के द्वारा जताई जा रही थी। जिसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई थी। लेकिन वन विभाग के पहुंचने से ही पहले गांव वालों ने मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh

गांव वालों के द्वारा पकड़ा गया मगरमच्छ

हरदुआगंज के गांव चौगानपुर के तालाब में पिछले कई दिनों से मगरमच्छ पनाह लिए हुए था। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल था। हालांकि गांव के लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी थी। वही आज बुधवार को मगरमच्छ दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दी गई। लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने साहस दिखाया और किसी तरीके से मगरमच्छ को रस्सी में बांधकर काबू किया। हालांकि इस दौरान मगरमच्छ को काबू करने के लिए करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग कवायद करते नजर आए। बमुश्किल मगरमच्छ को पकड़ पाए, वहीं मगर के मुंह को रस्सी से बांध दिया। वन विभाग की टीम आने पर मगरमच्छ को अपने साथ ले गये।

वन विभाग के अधिकारियों ने दी जानकारी

वन विभाग के रेंजर ने बताया कि कई दिन से तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी। वही आज सूचना पर पहुंचे तो गांव वालों ने पहले ही मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन रेंजर ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित गंगा में छोड़ेंगे।