23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर युवती के साथ युवक करता रहा दुराचार पीड़िता पहुंची एसएसपी कार्यालय

Aligarh news: यौन शोषण के मामले आये दिन देखने को मिल रहे हैं। सख्त कानून होने के बाद भी ऐसे मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। युवक युवतियों को शादी की कहकर अपने जाल में फंसा कर उनके साथ योनशोषण करने से बाज नहीं आते।

less than 1 minute read
Google source verification
aligarh

पीड़िता पहुची एसएसपी कार्यलय

थाना बन्नादेवी क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल का है। यहां की रहने वाली एक युवती मीट फैक्ट्री में काम करते थी। जिसकी नज़दीकियां पटवारी नगला स्थित एक युवक के साथ बढ़ गई। युवक युवती को शादी करने की बात कहकर उसके साथ यौन शोषण करता रहा। लड़के के द्वारा लड़की के साथ करीब 1 साल तक यौन शोषण की वारदात को अंजाम देता रहा। जब लड़की ने उससे शादी करने की बात कही तो वह इस बात से मुकर गया, और लड़की के साथ आए दिन अपने दोस्तों के साथ मारपीट करने लगा, जब लड़की ने इस बात की शिकायत उसके घरवालों से की तो घर वालों ने लड़की का साथ नहीं दिया, और अपने ही लड़के का पक्ष लेने लगे।

पीड़िता पहुची आला अधिकारियों के पास

दुखी होकर लड़के को सबक सिखाने के उद्देश्य से लड़की ने अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस बात की शिकायत की है। लड़की लड़के से शादी भी करना चाहती है यदि लड़का लड़की से शादी करना चाहे तो, लेकिन लड़के के घरवाले इस बात के लिए राजी नहीं है। अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लड़की को हर संभव मदद की बात कही है।