15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाह रे सिस्टम: दर्द से तड़प रही थी गर्भवती मजदूर महिला, धरती के ‘भगवान’ को चाहिए थी रिश्वत, राहगीर महिलाएं बनी ‘फरिश्ता’

प्रसव पीड़ा काफी बढ़ी हुई थी। महिला की स्थिति देख बड़ी संख्या में राहगीर वहां जुट गए। कई महिलाएं पीड़ित महिला की मदद के लिए आगे आईं।

2 min read
Google source verification
women_dilivery.jpg

कई महिलाएं पीड़ित महिला की मदद के लिए आगे आईं।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। मामला एक गर्भवती महिला से जुड़ा है। जहां पर एक महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला अपनी प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में थी और डिलीवरी के लिए अलीगढ़ की सीएचसी पहुंची थी। लेकिन उसके पास नर्स को देने के लिए एक हजार रुपये नहीं थे। ऐसे में नर्स व अन्य स्टॉफ ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया। बल्कि कह दिया कि मेडिकल कॉलेज जाओ।

महिला दिहाड़ी मजदूर है, 1000 हजार मांगे जा रहे थे रिश्वत
जैसे ही महिला अस्पताल से बाहर निकली, उसका दर्द काफी तेज हो गया है। कथित तौर पर पैसा नहीं देने के कारण उसे अस्पताल में एंट्री नहीं दी गई। मजबूरन महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। महिला दिहाड़ी मजदूर है। घटना अलीगढ़ इलाके के इगलास इलाके से सामने आई है।

स्थानीय महिलाओं ने की मदद, साड़ी से चारों तरफ घेराव बनाकर कराया डिलीवरी
वेबसाइट एनबीटी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल नहीं होने देने के बाद महिला सड़क पर ही बैठ गई। उसकी प्रसव पीड़ा काफी बढ़ी हुई थी। महिला की स्थिति देख बड़ी संख्या में राहगीर वहां जुट गए। कई महिलाएं पीड़ित महिला की मदद के लिए आगे आईं। उन्होंने साड़ी से उस इलाके को घेर दिया। इसके बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला को किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर, जा सकती थी जान
सड़क पर बच्चा जनने क बाद महिला की स्थिति गंभीर हो गई। लोगों की भीड़ जुटने के बाद सीएचसी स्टाफ ने सुमन देवी को जिला अस्पताल ट्रांसफर कर दिया। वहां से उसे आगे के इलाज के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में इगलास सीएचसी के प्रभारी रोहित भट्टी ने शनिवार को कहा कि अभी जांच चल रही है।

प्रभारी ने कहा कि जिला प्रधान कार्यालय के अधिकारियों ने सीएचसी का दौरा किया है। नर्सों के बयान एक जांच दल द्वारा दर्ज किए गए हैं। महिला को रेफर कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में महिला और बच्चे की हालत स्थिर है।

पति ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, महिला के दर्द को भी किया अनदेखा
महिला के पति ने सीएचसी स्टाफ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। 30 वर्षीय बबलू सिंह ने कहा कि सीएचसी स्टाफ ने सुमन देवी को भर्ती करने के लिए एक हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बबलू ने कहा कि हम शुक्रवार दोपहर एक डॉक्टर को देखने अस्पताल आए थे। स्टाफ ने हमसे रिश्वत की मांग की। मैंने उनसे अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। वह बहुत दर्द में थीं। बाद में उसकी डिलीवरी सड़क पर हुई।