
नवाब छतारी 1941 में नेशनल डिफेंस कॉन्सिल के मेंबर भी रहे
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने आज, 25 मार्च को 6 साल पूरे कर लिए हैं। योगी सरकार के 6 साल पूरे पर देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले सूबे उत्तर प्रदेश की राजनीति की बात की जाए तो ये काफी दिलचस्प रही है। उत्तर प्रदेश में 1937 से सीएम बन रहे हैं।
1937 में हुए थे पहली बार इलेक्शन
उत्तर प्रदेश में पहली बार 1937 में इलेक्शन हुए थे। देश में इस समय ब्रिटिश राज था। उत्तर प्रदेश को तब यूनाइटेड प्रोविंस कहा जाता था। इस चुनाव के बाद मुहम्मद अहमद सईद खान छतारी सीएम बने थे।
नवाब छतारी नेशनल एग्रीकल्चरल पार्टी के नेता था। वो 3 अप्रैल 1937 से 16 जुलाई 1937 तक, 104 दिन सीएम रहे। उनकी सरकार कांग्रेस के समर्थन से चल रही थी। कांग्रेस के समर्थन वापस लेन के बाद उनका पद चला गया।
अलीगढ़ और बुलंदशहर के बीच में थी रिसायत
अहमद सईद खान बुलंदशहर और अलीगढ़ के बीच बसे एक कस्बे छतारी के नवाब थे। ऐसे में वो नवाब छतारी के नाम से मशहूर हुए। नवाब छतारी ने काफी लंबे समय तक राजनीति की। वो हैदराबाद एग्जीक्यूटिव काउंसिल के प्रेसिडेंट रहे।
नवाब छतारी आजादी के बाद 1965 से 1982 तक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के चांसलर भी रहे। नवाब छतारी साल 1982 में दुनिया को अलविदा कह गए। नवाब छतारी का परिवार आज के समय में अलीगढ़ में रहता है।
लंदन में आम लेकर जाने का किस्सा है मशहूर
नवाब छतारी के बारे में एक किस्सा मशहूर है। साल 1935 में लंदन में आमों का एक फेस्टिवल हुआ था। इसमें नवाब छतारी भी यूपी के आम लेकर पहुंचे थे। यूपी के आमों ने इस फंक्शन में पहला इनाम भी जीता था।
योगी आदित्यनाथ लगातार सबसे ज्यादा दिन CM रहने वाले नेता
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में लगातार छह साल तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बना दिया है। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ सीएम बने थे। 2022 एक बार फिर भाजपा ने चुनाव जीता और योगी आदित्यनाथ फिर से सीएम बने।
Updated on:
25 Mar 2023 01:02 pm
Published on:
25 Mar 2023 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
