
अलीगढ़ से एक मामला सामने आया है जो काफी चौंकाने वाला है। अलीगढ़ में विष्णु नाम एक युवक 7 साल से जेल में बंद है। उस पर लड़की का अपहरण और हत्या का आरोप है। दरअसल लड़का जिस लड़की की हत्या का आरोपी है। वह लड़की अब जिंदा मिली है।
पिछले दिनों थाना गोंडा के ढांठौली गांव की रहने वाली सुनीता एसएसपी कलानिधि नैथानी से मिली। उन्होंने बताया कि उनका बेटा लड़की की हत्या के आरोप में 7 सालों से जेल में बंद है लेकिन वह निर्दोष है। वह जिस लड़की की हत्या का आरोपी है वह शादी करके कहीं रह रही हैं। यह सुनकर एसएसपी कलानिधि ने पुलिस को जांच करने के आदेश दिए।
पुलिस ने लड़की को किया गिरफ्तार
पुलिस ने गंभीरता से जांच की तब पता चला कि हाथरस के गेट क्षेत्र में लड़की अपने पति और दो बच्चों के साथ खुशहाली से रह रही है। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार करके 164 बयान और डीएनए कराने की अपील के साथ कोर्ट में पेश किया है। वहीं आरोपी विष्णु की मां ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।
गुरु भागवताचार्य ने बताई जिंदा होने की बात
विष्णु के मां सुनीता के गुरू वृंदावन निवासी गुरु भागवताचार्य उदय कृष्ण शास्त्री बताया कि लड़की जिंदा है। जब वह गायब हुई तब उसका किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था। वह अपने प्रेमी के साथ हाथरस के एक गांव में तलगी गई थी। लड़की गांव में आराम से अपने पति और दो बच्चों के साथ जिंदगी गुजार रही है।
गुरु भागवताचार्य को इस बार में जानकारी तब हुई जब वह उस गांव में भागवत करने के लिए गए थे। वहां उस किशोरी का फोटो दिखा कर गांव वालों से पूछताछ की। इसके बाद ग्रामीणों ने उस किशोरी को कई वर्ष पूर्व वहां आने की जानकारी दी।
आगरा में मिली थी लड़की लाश
पुलिस के मुताबिक 7 फरवरी 2015 को 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना गोंडा में दर्ज हुई थी। वहीं सुनीता के बेटे विष्णु पर संदेह गया था। पुलिस ने इस मामले में कई महीनों तक जांच कर रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। उसी बीच आगरा में एक लड़की लाश मिली थी। उसके शरीर पर मिले कपड़ों के आधार पर गोंडा निवासी पिता ने अपनी बेटी के रूप में शव की पहचान की और विष्णु पर हत्या का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: यूपी के 71 जिलों में GST के अधिकारियों ने मारी रेड, 100 करोड़ की पकड़ी गई चोरी
उन्होंने पुलिस को बताया कि विष्णु उनके बेटे को बहला- फुसलाकर बाहर ले जा करके हत्या कर दी। 25 सितंबर 2015 को पुलिस ने विष्णु पर लड़की के अपहरण और हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
Updated on:
06 Dec 2022 01:50 pm
Published on:
06 Dec 2022 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
