1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़
अलीगढ़ में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या
Play video

अलीगढ़ में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या

हत्या की वजह दोस्तों के साथ आपसी विवाद बतायी जा रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 13 Jul 2018, 2:34 PM IST

अलीगढ़। जिले में युवक की सरेआम सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना थाना देहलीगेट के पत्थर बाजार की है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले युवक विकास को पड़ोस के ही तीन चार लड़कों ने घर से बुलाया, उसके बाद फिर झगड़ा बढ़ने पर विकास को गोली मार दी गई। मौके से आरोपी फरार हो गए। वहीं विकास ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। विकास की बहन सपना ने बताया कि इलाके में ही कुछ लड़के भाई को बुला कर ले गए थे, इसके बाद लड़ाई हुई और विकास को गोली मार दी गई। यह भी बताया जा रहा है कि लड़कों ने पड़ोस में शराब की दुकान पर बीयर पी थी और इसके बाद झगड़ा शुरु हुआ। झगड़े में विकास को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि कई राउंड विकास पर फायर किया गया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास व परिजनों से घटना की जानकारी ली। वहीं एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शिवम नाम के युवक से विकास का झगड़े की बात सामने आ रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है। विकास के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।