23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दबंग लोगों ने चौथ ना देने पर युवक के साथ की पिटाई

Aligarh news: शहर में दबंगों के हौसले बुलंद देखने को मिल रहे हैं। दबंगों द्वारा एक फ्लैट विक्रेता से चौथ वसूली करने का मामला सामने आया है। चौथ ना देने पर दबंगों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की है।

2 min read
Google source verification
aligarh

दबंगों द्वारा प्रताड़ित किया गया युवक

Aligarh news: अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र में दबंगों के हौसले आए दिन देखने को मिल रहे हैं। दबंगों के हौसले अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा को ठेंगा दिखाते हुए साफ देखे जा रहे हैं। पुलिस की परवाह न करते हुए दबंग लोगों ने फ्लैट विक्रेता को कमरे में बंद कर कर पीटा, जिससे युवक के शरीर पर लाठी-डंडों के निशान तथा हाथ में फैक्चर साफ दिख रहा है, तो वहीं पर पीड़ित संतोष ने बताया कि मेरा एक फ्लैट बिका था जिसे लेकर मेरे जेब में रखे ₹18000 रखे हुए थे। मैं यह पैसे अपने भाई से लेकर आया था तथा मैं महाबली होटल सिधौली थाना महुआ खेड़ा खाना लेने के लिए गया हुआ था, कि वहां पहले से ही इंतजार कर रहे तीन चार लोगों ने मुझे घेर लिया तथा एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से मारपीट की जिससे वह मुश्किल तथा हल्लागुल्ला होने पर मैं लोगों ने बचाया तथा इससे पहले भी यह लोग मेरे पास चौथ वसूली के लिए पहले से ही फोन करते चले आ रहे हैं। मेने जब चौथ देने से मना कर दिया था जिससे यह लोग मेरे पीछे लगे हुए थे। आज इन्होंने मौका देखते हुए मुझे होटल पर घेरकर तथा दुकान मैं शटर बंद करके टॉर्चर किया। जिससे मेरे शरीर पर काफी निशाने तथा हाथ में फैक्चर भी है इसकी शिकायत लेकर मैं अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा मैं पहुंचा तो थाना रोरावर पुलिस ने कोई कार्रवाई न करते हुए मुझे वहां से भेज दिया।

दबंगों से परेशान फ्लैट विक्रेता

फ्लैट विक्रेता दबंगों की दबंगई से आए दिन परेशान रहता था। दबंग लगातार फ्लैट विक्रेता से चौथ वसूली करने की बात कहते थे। लेकिन फ्लैट विक्रेता के द्वारा चौथ ना देने पर दबंगों ने फ्लैट विक्रेता को घेरकर मारपीट करना शुरू कर दीया। जिसकी वजह से प्लेट विक्रेता को गंभीर चोटें आई हैं। फ्लैट विक्रेता ने संबंधित थाने को दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है।