8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आम महोत्सव: 100 से अधिक प्रजातियों के आम रहे आकर्षण का केंद्र, नूरजहां पर फिदा हुए लोग

100 से अधिक प्रजातियों के आम रहे आकर्षण का केंद्र....

2 min read
Google source verification
fgvrefgvg_1537342226e.jpg

Mango Festival

आलीराजपुर। आम उत्पादन के लिए आलीराजपुर देशभर में प्रसिद्ध है। आम की और ख्याति फैलाने के लिए आलीराजपुर के कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा दो दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन सुरेन्द्र उद्यान में किया गया, जिसकी शुरुआत सोमवार से की गई। महोत्सव में पूरे जिले के 100 से अधिक प्रजातियों के आम की प्रदर्शनी लगाई गई है। वहीं यहां लगे स्टॉल पर आम से बनाए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को भी प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी से उत्पाद के अच्छे मिलेंगे दाम

आम महोत्सव कार्यक्रम कराने के पीछे का मकसद किसानों को आम की फसल का अच्छा दाम मिले और वे प्रोत्साहित हों। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में किसान अनेक वैरायटी के आम लेकर आए और विक्रय किया। प्रदर्शनी में किसानों को 80 से लेकर 130 रुपए तक के भाव मिले।

आम के प्रजातियों के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

दो दिवसीय आम महोत्सव आम महोत्सव में 100 से अधिक प्रजाति के उन्नत एवं देशी प्रजाति के आम आए हुए हैं। आम को देखने और खरीदने शहरवासियों की भीड़ स्टॉल पर उमड़ पड़ी। आम महोत्सव में आम से बने व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। शुभारंभ अवसर पर एसपी मनोज कुमार सिंह, जिपं सीइओ संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर सीएल चनाप,एसडीएम लक्ष्मी गामड़,एसडीओपी श्रद्धा सोनकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। महोत्सव में मुख्यत: नूरजहां, हापुस, आम्रपाली, लंगड़ा, श्रीदेवी, मल्लिका, देसी कट्टा, दशहरी, बादाम, केसर, राजापुरी, कलमी सहित अन्य वैरायटी के आम आए।

नूरजहां का जलवा

अपने वजन व अन्य विशेषताओं के लिए विदेश और देशभर में प्रसिद्ध नूरजहां आम प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा। महोत्सव में आए लोग इसकी एक झलक पाना चाह रहे थे। यह आम 4 से पांच किलो का होता है। एक आम की कीमत करीब 1000 है। यह आम विश्व स्तर पर कई रिकॉर्ड बना चुका है, कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में इस आम की खेती होती है। अधिक कीमत होने से लोगों से दूर है।

फिर भी इसका आकर्षण लोगों के बीच काफी है। कट्ठीवाड़ा विकासखंड के नूरजहां आम को देखकर लोग इतने उत्साहित हुए कि उन्होंने नूरजहां आम के साथ फ ोटो और सेल्फ ी भी ली। आगर मालवा से आए विपिन मूंदड़ा और उनकी पत्नी रजनी मूंदड़ा ने नूरजहां आम को अपने हाथों में लेकर फ ोटो ली और काफी प्रशंसा की।