8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतिम संस्कार के दौरान सरपंच ने की फायरिंग, मचा हड़कंप, 8 लोग घायल

Firing during funeral: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में अंतिम संस्कार के दौरान फायरिंग की परंपरा ने भयानक मोड़ ले लिया। यहां सरपंच ने ऐसी फायरिंग की कि आठ लोग घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
8 people were seriously injured by a gun firing during a funeral in alirajpur mp

Firing during funeral: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां के लोढ़नी गांव में एक अंतिम संस्कार के दौरान चली गोली से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हवाई फायर की जगह जमीन पर चली गोली

गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान परंपरागत रूप से फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान सरपंच ने अपनी 12 बोर की बंदूक से हवाई फायर करने की कोशिश की, लेकिन गलती से गोली जमीन पर चल गई। इससे छर्रे आसपास खड़े लोगों को लग गए, जिससे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल

फायरिंग के बाद अफरातफरी मच गई। घायल लोगों को तुरंत निजी वाहनों से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को इंदौर रेफर कर दिया गया। इस दौरान मौके पर पूर्व विधायक मुकेश पटेल, भाजपा नेता दिलीप चौहान और जयस जिलाध्यक्ष अरविंद कनेश पहुंचे और घायलों की मदद की।

यह भी पढ़े- मुरैना के अंबाह में आधा दर्जन गांवों में गिरे ओले, पोरसा में बारिश, किसानों ने पकड़ा माथा

स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

जयस जिलाध्यक्ष अरविंद कनेश ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उमराली स्वास्थ्य केंद्र बंद था, जिससे घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा। वहां भी दो से ढाई घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया।

पुलिस ने सरपंच पर दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और गांव में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि घायलों को समय पर इलाज मिल सके।