24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा विधायक की तबीयत बिगड़ी, ब्रेन हेमरेज होने पर वडोदरा में भर्ती

मध्यप्रदेश के जोबट से भाजपा की विधायक हैं सुलोचना रावत...। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थी...। अपने घर में ही बिगड़ी तबीयत...।

2 min read
Google source verification
jobet11_1.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुलोचना रावत को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें ब्रेन हेमरेज (Hemorrhagic stroke) हुआ है। जब वे अपने घर पर थी, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। ज्यादा हालत बिगड़ने के कारण परिजन उन्हें बड़ोदरा ले गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट (jobat vidhan sabha seat) से भाजपा की विधायक सुलोचना रावत की हालत शुक्रवार सुबह भी गंभीर बनी हुई है। सुलोचना रावत गुरुवार को अपने गृह ग्राम कानाकाड़ में थी। जब वे भोजन कर रही थी, तभी उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वे बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका ब्लड प्रेशर हाई होने पर पता चला कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। डाक्टरों की सलाह पर सुलोचना रावत को तुरंत ही गुजरात के बड़ोदरा ले जाया गया। परिजन उन्हें लेकर बड़ोदरा (Vadodara) लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कौन है सुलोचना रावत

भाजपा विधायक एक साल पहले ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई थी। रावत दिग्विजय सिंह की सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुकी है। विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी का पता चलते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए।

यह भी पढ़ेंः

कांग्रेस को बड़ा झटकाः कमलनाथ के करीबी नेता भाजपा में शामिल, शिवराज ने दिलाई सदस्यता