
शराब ठेकेदारों पर आबकारी एक्ट में दर्ज होगा प्रकरण, जानें क्या है मामला
आलीराजपुर. सौरवा थाना क्षेत्र में पकड़ी गई 302 पेटी अंग्रेजी शराब मामले में ठेकेदार को बचाने की कोशिश शुरू हो गई है। शराब पेटियों पर अंकित बैच नंबर में शराब ठेकेदार का स्पष्ट उल्लेख है, लेकिन पुलिस ने अब तक ठेकेदार के नाम का खुलासा नहीं किया है। इस कार्रवाई से आबकारी विभाग के अधिकारी भी खुद को अंजान बता रहे हैं। पिछले शनिवार की रात को सौरवा थाना अंतर्गत हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 302 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। इसकी बाजार कीमत 48 लाख रुपए बताई जा रही है। यह शराब आलीराजपुर से गुजरात ले जा रही थी। अवैध शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके दो दिन बाद भी पुलिस ने ठेकेदार को अवैध तस्करी के मामले में आरोपी तक नहीं बनाया है।
पुलिस ने बताया था कि ग्राम पिपलियाबाट दमन फलिया में दबिश के दौरान एक लाल रंग के आयसर वाहन के साथ एक इनोवा एक छोटी कार को पकड़ा था। इन वाहनों में कुल 302 पेटी शराब मिली थी। वहीं मौके से सुनील पिता रमेश पंवार (33) निवासी लाल बाग बड़ौदा योगेश पिता सानुभाई आमोद जिला भरूच एवं फैजल पिता निजाम वलसाड गुजरात पकड़े गए थे। आरोपियों को मौके पर शराब के संबंध में लायसेंस, परमीट संबंधी पूछताछ की गई, लेकिन वे ठीक जवाब नहीं दे पाए। शराब पेटियों पर अंकित बैच नंबर की जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने आगे की कार्रवाई से मुंह मोड़ लिया है।
अवैध रूप से गुजरात जा रही 302 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। यह शराब स्थानीय ठेकेदारों की होने की आशंका है अभी ठेकेदार के पता नहीं चला है। अवैध शराब तस्करी के मामले में शराब ठेकेदार पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, एसपी आलीराजपुर
हमें नहीं है कार्रवाई की जानकारी
पुलिस की कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी हमें नहीं है। पुलिस ने कार्रवाई की है तो इस मामले ठेकेदार का पता लगाकर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है।
-विजेन्द्र कोरी, जिला आबकारी अधिकारी
Published on:
23 Feb 2022 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीराजपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
