
आलीराजपुर. राम नवमी के अवसर पर राम नवमी उत्सव समिति के तत्वावधान में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन रविवार को स्थानीय राजवाड़ा परिसर में किया गया। रात्रि 10 बजे प्रारंभ हुआ कार्यक्रम देर रात ३ बजे तक चला। इस दौरान बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, इंदौर, राऊ और भोपाल के कवियों ने राष्ट्रवाद और हिंदुत्व से जुड़ी कविताओं के माध्यम से लोगों को देर रात तक जोड़े रखा। कार्यक्रम में खास बात यह रही कि महिलाएं भी देर रात 3 बजे तक कवियों की कविताओं का आनंद उठाती दिखीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कवियों ने जेएनयू में किए जा रहे देश विरोधी कार्यों, असहिष्णुता के विषय पर, सेना के पराक्रम और राम जन्म भूमि निर्माण विषय पर अपनी कविताओं का पाठ कर कार्यक्रम में जोश भरा।
भगवान राम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ
आकर्षक रूप से सजे भव्य पांडाल में कार्यक्रम की अध्यक्षता आलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान द्वारा की गई। विशेष अतिथि कट्ठीवाड़ा जपं के पूर्व अध्यक्ष भदू भाई पचाया थे। इस अवसर पर कविगण डॉ. राहुल अवस्थी वीर रस बरेली, प्रख्यात मिश्रा वीर रस लखनऊ, पार्थ नवीन पार्थ प्रतापगढ़ राजस्थान, प्रेरणा ठाकरे इंदौर, अतुल ज्वाला, राऊ, मुस्कान अग्रवाल, दीपक दनादन शुक्ला भोपाल के अलावा राम नवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष हितेंद्र शर्मा और संरक्षक मकु परवाल, मार्गदर्शक अशोक ओझा भी मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भगवान राम के चित्र पर दीप प्रज्जवलीत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो की भगवान राम का चित्र उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा आकर्षक रूप से बनाया गया था, जो करीब 8 फीट का था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक चौहान व उपस्थित कवियों का स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर संचालन समिति के गिरीराज मोदी ने किया। आभार अक्षय गुप्ता ने माना।
जिलेभर के लोग हुए सम्मिलित
राम नवमी उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कवि सम्मेलन को सुनने खट्टाली, जोबट, नानपुर, आजादनगर, उमराली, सोंडवा सहित अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। समिति द्वारा लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम की भव्यता देखने को मिली। यहां पूरा परिसर लोगों से खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सुधांशु चंदेल, रोहित राठौड़, लक्की गोस्वामी, कल्पेश बिश्या, दिपेश राठौड़, दीपक शर्मा, चिंतन जैन, तनय गेहलोत, सिद्धार्थ जैन, गोरेश भटोदरा, हितेश जोशी, कार्तिक गोस्वामी, रितेश राठौड़, यश गुप्ता, विरल मोदी, विजय राठौड, यश तुवरिया, अगम कोरसिया, मुकुल शर्मा, शुभम राठौड़, अमित गुप्ता, प्रवीण परिहार सहित समस्त कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
हद हो गई पागलपन की कोई तो समझाओ जरा
हास्य रस के कवि दीपक शुक्ला दनादन द्वारा पैरोडी एवं हास्य कविताओं से उपस्थित श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। उनके द्वारा 15 अगस्त पर लिखी गई शानदार कविता का पाठ भी किया गया। प्रतापगढ़ से आए पार्थ नवीन ने हिंदुस्तान में वहीं रहेगा जो है हिंदुस्तानी, ङ्क्षचता ता चिता चिता चिंताता ता, न फिल्म में सकून मिलता है ना टीवी चलाने मे चैन मिलता है। इंदौर कवित्री प्रेरणा ठाकरे और हास्य कवि अतुल ज्वाला के बीच चली तीखी नोंक झोक पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। प्रेरणा ठाकरे ने केजरी है झाडु वाला सहित अनेक हास्य रचनाओं से लोगों को गुदगुदाया। कवित्री मुस्कान द्वारा भी अपनी कविताओं का पाठ किया गया।
अभी नहीं अभी नहीं... रूको जरा रुको जरा....
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में वीर रस के 2५ साल के युवा कवि प्रख्यात मिश्रा लखनऊ ने अपनी वीर रस की कविताओं से पूरे पांडाल में समां बांध दिया। उनकी पाकिस्तान को ललकार की रचना ने खूब वाह वाही बटोरी। अपनी रचनाओं की प्रस्तुति का निराला अंदाज उपस्थित हजारों श्रोताओं के दिल को छू गया। काव्य पाठ के दौरान उन्हें फूल मालाएं और केसरियां दुपट्टें पहनाए गए। प्रख्यात मिश्रा द्वारा सैनिक बेटे शहिद मनोज पांडे की मां का चित्र कविता के माध्यम से प्रस्तुत कर भावनाओं से भाव विभोर कर दिया। उन्होंने अभी नहीं अभी नहीं रूको जरा रूको नामक कविता पाठ करते हुए मनोज पांडे के शव को अंत्योष्टि के लिए ले जाने के समय उनकी मां के भावों को प्रस्तुत किया।
राजवाड़ा परिसर हुआ भगवामय
कवि सम्मेलन को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा राजवाड़ा परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम स्थल पर भगवान राम के साथ ही शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, झांसी की रानी, गुरू गोविंद सिंह जैसे महापुरुषों के चित्र भी लगाए गए थे, जो मुख्य आकर्षक का केंद्र थे। वहीं राजवाड़ा परिसर को विद्युत साज सज्जा के साथ भगवा स्वागत गेट और ध्वजों से सजाया गया था। भव्य पांडाल में महिलाओं एवं पुरुषों की बैठक व्यवस्था अलग से की गई थी। समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई।
Published on:
27 Mar 2018 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीराजपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
